निवाई (लालचंद सैनी): बिजासन माता के मंदिर गुंसी में पौष बड़ा महोत्सव के तहत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई। आयोजक ग्यारसी लाल प्रजापत ने बताया कि पौष बडा महोत्सव के दौरान इक्कीस प्रकार के फूलों से माताजी की मनमोहक झांकी सजाई गई। माताजी के मंदिर को लाइट डेकोरेट करके सजाया गया। शनिवार की रात माताजी का भव्य रात्रि जागरण का आयोजन हुआ, जो रविवार की देर शाम माताजी की महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ। रविवार को दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला, जिसमें हजारों भक्तों ने माताजी के दर्शन करके पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माताजी के धोक लगाकर परिवार में खुशहाली की मंगल कामना की। पौष बडा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने माता के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण प्रजापत, गजानंद प्रजापत, आशीष प्रजापत, मनोज प्रजापत, भागीरथ शर्मा, दीपू प्रजापत, लखन पाराशर, मदन लाल पाराशर, बबलू शर्मा, गिर्राज प्रजापत व रामावतार शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
3/related/default