उदयपुरवाटी–शाकंभरी माता मार्ग पर पेचवर्क शुरू

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी से शाकंभरी माता मंदिर जाने वाली सड़क पर आखिरकार पेचवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह टूट-फूट का शिकार हो चुकी थी, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया था। आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार पत्र) ने अपने 17 नवम्बर के अंक में सरकार व अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया था तत्पश्चात संबंधित विभाग हरकत में आया और झुंझुनू जिले के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। हालांकि उनका कहना है कि अस्थायी पेचवर्क के बजाय सड़क का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!