मासलपुर/करौली (श्रीराम इंदौरिया): डांग विकास संस्थान करौली द्वारा सक्षम परियोजना अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में चिन्हित पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने हेतु ज्योतिबा फुले पार्क सैमरपुरा में शिविर का आयोजन किया गया। डांग विकास संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया कि संस्थान करौली जिले के 65 गांवों में सिलिकोसिस पीड़ितों, विधवा महिलाओं, खनन श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों व गरीबतम परिवारों के साथ राज्य व केंद्र सरकार द्वारा निर्धन व असहाय वृद्ध विधवाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है लेकिन जानकारी के अभाव में ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, साथ ही सिलिकोसिस बचाव हेतु कार्य किया जा रहा है। डांग विकास संस्थान की पहल के तहत सैमरपुरा में संस्थान के द्वारा योजनाओ में पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पेंशन ऑनलाइन आवेदन, सिलिकोसिस, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, सत्यापन, पालनहार सत्यापन, ई श्रम कार्ड, जन आधार शुद्धिकरण व जनाधार केवाईसी, पीएम विश्वकर्मा योजना, श्रमिको के बच्चों के छात्रवृत्ति के आवेदन, ई मित्र के माध्यम से 45 लोगों के निशुल्क ऑनलाइन करवाए गए।
शिविर में डांग विकास संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा द्वारा सामुदायिक बैठक कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, टीबी से बचाव व सिलिकोसिस से बचाव की जानकारी प्रदान की गई। राजेश शर्मा, गजेंद्र, किशन ने पूर्ण सहयोग किया गया।