निवाई (लालचंद सैनी): ढाणी जुगलपुरा के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा व नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट को ज्ञापन सौंपकर ढाणी जुगलपुरा को कैरोद पंचायत से हटाकर निवाई नगर पालिका में ही यथावत रखने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पालिका के परिसीमन के दौरान संपूर्ण ग्राम पंचायत ढाणी जुगलपुरा को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर लिया गया था। इसके अलग-अलग वार्ड बनाकर नक्शा भी प्रदर्शित किया गया था। हालांकि ग्राम पंचायतों के मौजूदा परिसीमन में ढाणी जुगलपुरा का कुछ मुख्य आबादी क्षेत्र ढाणी जुगलपुरा कला के नाम से जाना जाता है, उसे केरोद ग्राम पंचायत में जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ढाणी जुगलपुरा कला और ढाणी जुगलपुरा एक ही गांव है। यह संपूर्ण हिस्सा ग्राम पंचायत ढाणी जुगलपुरा का भाग है। ग्रामीणों ने ढाणी जुगलपुरा को नगर पालिका निवाई में ही रखने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके क्षेत्र को कैरोद पंचायत में ही रखा गया तो वह आगामी मतदान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस मामले को लेकर भविष्य में कोई आंदोलन करना पड़ा तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने में विक्रम सिंह गुर्जर, गिर्राज मीणा, रामप्रसाद परिडवाल, आरिफ कुरैशी, मूलचंद जांगिड़, हनुमान मीणा, हंसराज मीणा, अंबालाल गुर्जर, मदन मीणा, लखन मीणा, राजू मीणा, हरीश मीणा व सुरेश मीणा सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
ढाणी जुगलपुरा कला को निवाई नगर पालिका में ही यथावत रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
By -
December 19, 2025
0
Tags: