एनसीसी आधिकारी राठी को मिली मेज़र रैंक

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (सरजीत सिंह)। NCC की 7 वीं राज बटालियन बीकानेर द्वारा दिसम्बर माह में जैसलमेर सैन्य क्षेत्र में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकीकृत कैंप (SNIC) के दौरान पाइपिंग सेरेमनी में राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर के असोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन एस एल राठी को अशोक चिह्न लगाकर मेजर रैंक से अलंकृत किया गया। 

समारोह में एनसीसी जोधपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल जितेन्द्र सिंह राठौड़ व 7 वीं राज बटालियन एनसीसी बीकानेर के कमान अधिकारी कर्नल नारायण सिंह ने कैप्टन राठी को अशोक चिन्ह लगाया। समारोह में कर्नल एम एस निज्जर, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 17 निदेशालयों के 22 असोसिएट एनसीसी ऑफ़िसर्स (ANO), 18-JCO/NCO तथा भारत के विभिन्न राज्यों के 300 कैडेट्स उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!