कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर, (सरजीत सिंह)। कुम्हार समाज के गौरवशाली प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर आज रविंद्र रंगमंच में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अंतिम तैयारी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समारोह को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं को उनकी-उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए दायित्व निर्धारण किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कुम्हार समाज के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने की। उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज द्वारा आयोजित यह भव्य एवं विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह समाज के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण एवं एकजुटता के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाली 500 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समारोह की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष त्रिलोकचंद गेदर ने सभी कार्यकर्ताओं से टीमवर्क की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की एकता एवं सहयोग से ही यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा। उन्होंने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन की सफलता का विश्वास व्यक्त किया।

इस भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, विधायक सांसद सहित समाज के अधिकारीगण अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थित रहेंगे है। समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएँ एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु इस समारोह में सहभागिता करेंगे।

कुम्हार समाज द्वारा आयोजित यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान ही नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, प्रगति और उज्ज्वल भविष्य का सशक्त प्रतीक है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!