सरकार की योजनाओं को पहुंचाए घर-घर: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


सिरस/निवाई (लालचंद सैनी): भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए रथ यात्रा कस्बे में पहुंची। रथ यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। विधायक रामसहाय वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान रथ यात्रा में सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री का भी वितरण किया। ग्रामीणों ने श्योसिंहपुरा के खाल नाले पर रास्ते पर रपटा निर्माण, सिरस से पराना तक सडक़ पर नवीन डामरीकरण, भेरूगंज गांव तक डामरीकरण सडक़ निर्माण की मांग को लेकर विधायक वर्मा को ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ममता चौधरी, भाजपा नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, जीएसएस के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल योगी, सरपंच श्योजीलाल चौधरी व पूर्व उपसरपंच कैलाश प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!