बीकानेर। बीकानेर जिले में एन-62 हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक होंडा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। महाजन और अर्जनसर के बीच हुई इस दुर्घटना में कार सड़क पर अचानक आए आवारा पशुओं से टकरा गई। हादसा महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ।
महाजन पुलिस एएसआई ईश्वर सिंह ने आयुष अंतिमा को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे, जिनमें से एक श्रीगंगानगर का तथा दूसरा सूरतगढ़ का निवासी था । जोरदार टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं। पुलिस नें क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। गौरतलब हैं,देर रात हाईवे पर आवारा पशुओं की मौजूदगी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है, जिसको लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।