श्री बिडदीचंद खंडेलिया कुंआ के आसपास के जरूरतमंदों को सुभाषचंद्र एवं रामरतन जालान की ओर से कंबल वितरण सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


 
झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में सुभाषचंद्र एवं रामरतन जालान सुपुत्र स्व.श्री श्यामसुंदर जी जालान की और से श्री राणी सतीजी मंदिर से मंड्रेला रोड पर स्थित श्री बिडदीचंद खंडेलिया कुंआ के आसपास के समीप के जरूरतमंद लोगों को बुधवार सुबह 10 बजे सर्दी के इस मौसम में गर्म कंबलों का वितरण किया गया। इससे पूर्व संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान द्वारा कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित सुभाषचंद्र जालान, पूर्व पार्षद चन्द्रप्रकाश शुक्ला, सृष्टि एवं वेदांत जालान का दुपट्टा ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने कंबल वितरण कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि सर्दी के इस मौसम में गर्म कंबल वितरण समय के अनुकूल सेवा कार्य है। विदित है कि संस्था द्वारा स्थानीय, प्रवासी एवं अप्रवासी दानदाताओं के सौजन्य से गत सात वर्षो से कंबल वितरण का कार्य अनवरत रूप से किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!