खाद्य मंत्री गोदारा की मैराथन जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने रिड़मलसर पुरोहितान (सागर) में छह घंटे से अधिक समय तक जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पानी, बिजली, सड़क, पेंशन, विद्युत कनेक्शन, अतिक्रमण सहित सैकड़ों प्रकरण जनसुनवाई में दर्ज हुए।

मंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ जन समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है। कई प्रकरणों पर मौके से ही जयपुर और बीकानेर के अधिकारियों से बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला परिषद सीईओ सोहन लाल, अतिरिक्त कलक्टर सुरेश कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कबीर वाटिका से क्षेत्र को नई पहचान
गोदारा ने बताया कि 22 हेक्टेयर में विकसित हो रही कबीर वाटिका क्षेत्र के लिए अर्बन ग्रीन लंग्स बनेगी। बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा 52.40 करोड़ रुपए का कार्यादेश जारी हो चुका है और कार्य प्रगति पर है।

स्कूल भवन व टीन शेड का लोकार्पण
मंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 21 लाख रुपए से बने तीन कक्षा-कक्ष तथा 20 लाख रुपए की लागत से टीन शेड व चौक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

56.69 लाख की सड़क ग्रामीणों को समर्पित
उन्होंने ग्राम पंचायत से कुमारों के मोहल्ले एवं बाईपास तक बनी सड़क का उद्घाटन किया और कहा कि सड़क अवसंरचना को डबल इंजन सरकार प्राथमिकता दे रही है। इससे आवागमन सुगम होने के साथ विकास को गति मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!