आज लूणकरणसर आएंगे सीएम भजनलाल,विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में करेंगे शिरकत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज मंगलवार को नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से इंदिरा गांधी मुख्य नहर (आरडी 507 गेघरा गांव के पास तहसील छत्तरगढ़) का हवाई सर्वेक्षण करते हुए लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का अवलोकन एवं जिले के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे। यहां से रवाना होकर हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से नाल एयरपोर्ट और यहां से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

*तैयारियों को दिया अंतिम रूप*
मुख्यमंत्री की मंगलवार की लूणकरणसर यात्रा के मद्देनजर सोमवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों के साथ समस्त तैयारियों को देखा। उन्होंने सभा स्थल पर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक, मंच, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्रदर्शनी स्थल आदि का मुआयना किया तथा समस्त व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!