बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और दर्जनों कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। श्री गोदारा प्रातः 11 बजे पीपेरा में 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित सार्वजनिक सामुदायिक भवन, 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित नाथ समाज के सामुदायिक भवन व पंचायत परिसर में 11 लाख रुपए से निर्मित टीन शैड मय कोटा स्टोन कार्य का लोकार्पण करेंगे। पीपेरा गांव में ही रेलवे गेट से अंडर ब्रिज तक 18 लाख रुपए की लागत से 1 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण के कार्य व पीपेरा रेलवे गेट से रेलवे अंडरब्रिज तक 34 लाख रुपए से 1 किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़क का शिलान्यास करेंगे।
श्री गोदारा दोपहर 12 बजे रामबाग में रामबाग से राणीसर तक 2 कि.मी. सड़क का शिलान्यास करेंगे। इस कार्य पर 66.50 लाख रुपए व्यय होंगे। वे मुख्य गुवाड़ में पार्क का लोकार्पण करेंगे। इस कार्य पर 11 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। वे रामबाग गांव के रा.उ.मा.वि. की चार दीवारी लोकार्पण करेंगे यह कार्य 10 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुआ है।
खाद्य मंत्री दोपहर 2.30 बजे घेसुरा गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास करेंगे। इस पर पर 55 लाख रुपए व्यय होंगे।दोपहर 3.30 बजे महाजन वॉटर वर्क्स डिग्गी सफाई, फिल्टर भवन मरम्मत व सीसी ब्लॉक का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों पर राशि 47 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। महाजन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 25 लाख रुपए से निर्मित मोर्चरी रूम व सीसी ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक लैब का शिलान्यास करेंगे इस कार्य पर 77 लाख रुपए खर्च होंगे। श्री गोदारा द्वारा शाम 5.30 बजे ढाणी छिल्ला में 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित ट्यूबवैल का लोकार्पण किया जाएगा।