ऊँट उत्सव की कार्यक्रम श्रृंखला में शामिल हुआ बीकानेर जिला उद्योग संघ

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर। ऊँट उत्सव के दौरान इस वर्ष एक नया और आकर्षक नवाचार देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बीकानेर जिला उद्योग संघ को 9 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली ऊँट उत्सव की कार्यक्रम श्रृंखला में शामिल किया गया है। इसके तहत देश–विदेश से आने वाले पर्यटक एक ही छत के नीचे बीकानेर के 500 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, कला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कर सकेंगे।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि संघ परिसर में स्थापित आर्ट गैलेरी में बीकानेर के तीज–त्योहारों, मेलों, तालाबों, बावड़ियों, रम्मतों तथा ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़े दुर्लभ छायाचित्र संजोए गए हैं। इन छायाचित्रों के माध्यम से शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 9 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संघ को “मान–मनुहार” कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान पर्यटकों का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा और उन्हें बीकानेर के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद भी चखाया जाएगा।
संघ की यह आर्ट गैलेरी दुर्लभ ऐतिहासिक छायाचित्रों और विशेषज्ञ दस्तकारों द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित चित्रकारी से सुसज्जित है, जिसमें न केवल बीकानेर बल्कि भारत की आन–बान–शान से जुड़ी महान शख्सियतों का चित्रण किया गया है। ऐतिहासिक परिदृश्य को समेटे यह गैलेरी एक मिनी पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रही है, जो निश्चित रूप से पर्यटकों को बीकानेर को समझने और जानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!