एबीएन स्कूल के आस-पास की एरिया के जरूरतमंदों को श्रीमती गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट की ओर से किया कंबल वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में सर्दी में कोई ना ठिठुरे अभियान के अंतर्गत सोमवार दोपहर तीन बजे चुणा चौक राणी सती रोड स्थित एबीएन स्कूल के आस-पास की एरिया के जरूरतमंदों को श्रीमती गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण किये गए। कार्यक्रम में बतौर अतिथि लायंस क्लब झुंझुनू अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जांगिड़ एवं स्पेशल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास उपस्थित थे। जिनका श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से दुपट्टा औढाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व अतिथियों ने स्कूल में स्थापित सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने बताया कि उनके ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष न केवल कंबल अपितु गर्मी के मौसम में वाटर कूलर लगवाया जाना, स्कूली बच्चों को स्वेटर, जूते जुराब, पाठ्य सामग्री इत्यादि का वितरण किया जाता रहा है। कार्यक्रम में श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.तुलस्यान, खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई, खेतान ट्रस्ट के स्थानीय कार्यकर्ता श्यामसुंदर शर्मा, जगदीश प्रसाद यादव, एबीएन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ.अजय शर्मा, प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनीता महमिया, विशाल शर्मा सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!