नोखा। कस्बे के बीकानेर रोड अंडरपास से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां मंगलवार को रेलवे अंडरपास पर लगा लोहे का भारी बैरियर अचानक एक ओर से टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि, जिस समय बैरियर गिरा, ठीक नीचे कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बैरियर गिरने के बाद मुख्य मार्ग बाधित हो गया और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि एल-आकार पुल निर्माण के कारण पहले ही अंडरपास पर यात्री दबाव काफी बढ़ा हुआ है। ट्रेन गुजरने के दौरान छोटे और दोपहिया वाहनों के लिए केवल एक संकरा रास्ता ही उपयोग में लिया जा रहा है। ऐसे में अचानक गिरा बैरियर स्थिति को और भी जोखिमभरा बना गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन ने क्षतिग्रस्त गार्डर को तुरंत नहीं हटाया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
3/related/default