डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के निवासी जयपुर प्रवासी सुभाष चन्द्र पाराशर धार्मिक व सामाजिक सरोकार के पर्याय बन चुके हैं। इसको लेकर भाजपा नेता शंकर लाल शर्मा ने बताया कि उनके सामाजिक व धार्मिक सरोकार के कार्यों में हनुमान नगर से होस्टल तक सड़क निर्माण, प्राचीन शिव मंदिर का जिर्णोद्धार करवाकर उसमे एयर कडिशन लगवाना, डूंडलोद के मुख्य मार्गों से मंदिरो तक स्ट्रीट लाइट लगवाने के साथ ही उनका संचालन, रोजाना शिव मंदिर में फ्री शुगर व बीपी की मुफ्त जांच व दवाईयों का वितरण आदि करवाने के साथ ही हाल ही में मुक्ति धाम पर विहंगम द्वार का निर्माण करवाकर द्वार के दोनों पीलरों पर भगवान शिव व मां काली की मुर्तियां की स्थापना करवाई। इन मूर्तियों का विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस मुख्य द्वार का विधिवत उद्घाटन विधायक विक्रम सिंह जाखल के हाथो होगा। डूंडलोद के प्रबुद्धजनों ने पाराशर के इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया।
3/related/default