जयपुर: गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल, जन अधिकार सेना (हिंदुत्ववादी सामाजिक) संगठन और स्वाधीनता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जो जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभाव के बारे में विस्तृत विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक पर्यावरणविद डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि देश भर से पधारे विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा अपने अपने संबोधन में विचार साझा किये। गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। जिसमें स्काउटिंग, शिक्षा, खेलकूद, योग व्यायाम, पत्रकारिता, रक्तदान, पर्यावरण व मानव सेवा से संबंधित सोशल वर्किंग विषय पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर स्थित श्री कृष्णनम् होटल के सभागार में आयोजित किया गया। सभी महानुभावों को कॉन्फ्रेंस का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही 30 विशेष लोगों को जन अधिकार सेना और स्वाधीनता फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। महान विभूति रक्तमित्र सेलू मंडलोई के द्वारा स्वाधीनता फाउंडेशन के लिए प्रशंसा पत्र लेकर आए और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरणविद डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, गांधी पीस फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.लाल बहादुर राणा नेपाल, पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर डॉ.शकुन्त चौधरी, डॉ.सुनील कुमार शर्मा, डॉ.अशोक सिंह शेखावत, डॉ.तरन्नुम अजीज, डॉ.स्पर्धा चौधरी, डॉ.सुशील कंवर चौधरी, डॉ.राकेश वशिष्ठ, डॉ.इस्माइल, पं.दिलीप के अवस्थी, अभिनेत्री पूजा शर्मा, माल सिंह शेखावत, इंजीनियर अशोक कुमार डोई और शौर्य प्रताप सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी फूल कंवर चौधरी ने अपने संबोधन में आने वाली पीढ़ियों को भी पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जोड़ने पर जोड़ दिया व सभी का आभार व्यक्त किया।
3/related/default