मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मचा हड़कंप

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर: मिनी सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें तमिल और पाकिस्तानियों का बदला लेने की बात लिखी गई है। मेल में कलेक्टर कार्यालय में जल्द धमाका होने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। धमकी की सूचना मिलते ही अलवर पुलिस ने मिनी सचिवालय परिसर को घेर लिया और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। कर्मचारियों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में प्रवेश और निकास पर कड़ी निगरानी रखी गई। इसी दौरान एडीजी क्राइम विशाल बंसल अलवर में क्राइम मीटिंग ले रहे थे। सूचना मिलते ही उन्होंने भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के अनुसार अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर परिसर के हर कोने की गहन जांच की जा रही है, साथ ही धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि भेजने वाले की पहचान की जा सके। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!