झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा रविवार प्रातः 11:15 बजे वरदान मेडिजिन डॉक्टर जेंन्स क्लीनिक पर स्वर्गीय श्रीमती डॉ.कुंदन बाला जैन की पुण्यतिथि पर डॉ.के.बी.जैन फैमिली ट्रस्ट के आर्थिक सौजन्य से 11 दिव्यांग एवं जरूरतमंदों को निशुल्क सिलाई मशीन एवम मिठाई पैकेट वितरित किए गए। इससे पूर्व स्वर्गीय डॉ.कुंदन बाला जैन के चित्र पर उपस्थित सभी जन ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर हलवाई सहित अन्य वक्ताओं ने स्वर्गीय डॉ.कुंदन वाला जैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक पुण्यात्मा थी, हमेशा दीन दुखियों की सेवा मदद करने में स्वर्गीय डॉक्टर जैसी जैन के साथ तन मन धन से सेवा कार्य करती थी। इस अवसर पर वरदान मेडिजन के संचालक शिवचरण हलवाई, विपुल हलवाई, गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी रोग विशेषज्ञ डॉ.पी.जयंत, न्यूरोलॉजिस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ.श्रीनेहा, क्लब अध्यक्ष लायन देवेंद्र सिंह शेखावत, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.बबीता कुमावत, उपाध्यक्ष डॉ.डीएन तुलस्यान, रीजन चेयरमैन डॉ.एनएस नरुका, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष
भागीरथ प्रसाद जांगिड़, अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर हलवाई, पूर्व अध्यक्ष किशन लाल जांगिड़, शकुंतला पुरोहित, विनीता शर्मा, सुभाष प्रजापत, लायन मुबारक अली पठान, लायन डॉ.एनएस नरूका, संयोजक लायन डॉ.उम्मेद सिंह शेखावत, एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, लायन राम प्रताप कुमावत, एमजेएफ लायन डॉ.मनोज मील टीकेएन, एमजेएफ लायन उमर कुरेशी, लायन महिपाल सिंह, अन्य जन में महावीर प्रसाद, लियाकत अली, राजेन्द्र निर्वाण एवं राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान के प्रदेश महामन्त्री राकेश सिरोहा आदि उपस्थित रहे।