सुरसागर के पास बुजुर्ग से लूट, नकदी रुपए और सोने की अंगूठी छीनकर दो अज्ञात बदमाश फरार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। सुरसागर क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ लूट की घटना सामने आई हैं। लूट की यह वारदात मंगलवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही हैं। इस संबध में सदर थाने में मामला दर्ज हुआ हैं। पीड़ित रमेशचंद्र भाटी (65)  पुत्र चांदाराम, निवासी जुनागढ़ के पीछे, केसरदेसर कुआँ नें गुरुवार को पुलिस को रिपोर्ट दी कि वे मंगलवार रात 8 बजे अपने घर लौट रहे थे, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार बदमाश उनकी सोने की चैन, अंगूठी, 10,000 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह सदर थाने पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सउनि तनेरावसिंह कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!