बीकानेर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई आज बुधवार अपने गृह ज़िले बीकानेर आ रहे हैं। प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण पद ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला बीकानेर दौरा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। जयपुर से बीकानेर तक पूरे मार्ग में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
भाजपा देहात मिडिया प्रभारी मनीष सोनी के अनुसार सुबह चोमू से शुरू होने वाला स्वागत काफ़िला सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, रतनगढ़ से होते हुए राजलदेसर, श्रीडूंगरगढ़, लखासर, जोधासर, झंझेऊ, सेरूणा, गुसांईसर, नौरंगदेसर और रायसर तक पहुंचेगा। सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत की विशेष तैयारियाँ कर रखी हैं। बिश्नोई का काफ़िला दोपहर बाद बीकानेर बाईपास पहुंचेगा, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत होगा। इसके बाद शाम 4 बजे हल्दीराम प्याऊ पर स्वागत कार्यक्रम होगा और शाम 5 बजे वे भाजपा कार्यालय, बीकानेर पहुंचेंगे, जहाँ कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है।