अनुराग सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सम्मान घोषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारु): अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के स्थापना के इकतीस वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा ‘अनुराग -31’ के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, क्रीड़ा, धार्मिक, सामाजिक, लोक-संस्कृति, सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव, सनातन संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित 31 कार्यक्रमों के अन्तर्गत अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान 2025 में 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के प्रेस सचिव अनिल नीमला ने बताया कि संस्थान के इकतीस वर्ष पूर्ण होने पर दिये जाने वाले अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान घोषित कर दिये गये हैं। नीमला ने बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित का चयन उनकी चर्चित काव्य कृति ‘आग अभी शेष है’ के लिए किया गया है। सम्मान के तहत पुरोहित को नगद राशि, श्रीफल, शॉल, स्मृति चिह्न, सम्मान-पत्र व कलम आदि से 20 दिसम्बर को लालसोट में आयोज्य भव्य सार्वजनिक समारोह में विभूषित किया जाएगा। इंटरनेशनल पोइटिक प्रोजेक्ट पॉलेण्ड में वर्ष 2017-18 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके साहित्यकार पुरोहित इससे पूर्व भी साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, कोलकाता, रोटरी क्लब, हिन्दी साहित्य संसद, चूरू, महेन्द्र जाजोदिया पुरस्कार, दिल्ली सहित देश-विदेश की अनेक संस्थाओं से सम्मानित-पुरस्कृत हो चुके हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!