*गांव गुढ़ा आनन्दपुरा में आबादी भूमि का ड्रोन से किया सर्वे

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत रजवास के गांव गुढ़ा आनन्दपुरा में आबादी भूमि का ड्रोन द्वारा सर्वे किया गया। ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार परिडवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत रजवास के ग्राम गुढ़ा आनन्दपुरा में खसरा नंबर 41/3 41/6, 41/7 में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के द्वारा ड्रोन सर्वे किया गया। ड्रोन की मदद से गांव की आबादी क्षेत्र का सटीक डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा। जिसके आधार पर ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्तियों के डिजिटल पट्टे जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक कानाराम जाट, कनिष्ठ सहायक नंदकिशोर बैरवा व ई-मित्र संचालक किशनलाल जाट मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!