भाजपा नेताओं ने पीबीएम की जमी अव्यवस्थाओं का खुला लेखा-जोखा रखा, 7 दिनों में सुधार की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में बढ़ती अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया से मुलाक़ात की और अस्पताल व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विस्तृत सुझाव सौंपे। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास, देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। भाजपा नेताओं ने अस्पताल में लंबे समय से चल रही समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए आईसीयू में एबीजी जांच को तत्काल सुचारू करने, परिसर में अवैध रूप से खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस को हटाने, सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को यूनिफॉर्म तथा नेम प्लेट अनिवार्य करने, अस्पताल में तैनात समस्त कर्मचारियों का वेरिफिकेशन पूरा कराने की मांग रखी। साथ ही मर्दाना अस्पताल का बंद गेट खोलने, जनाना अस्पताल में रात के समय सोनोग्राफी सुविधा शुरू कराने, मुख्य मार्ग पर हेरिटेज सौंदर्यकरण को प्रभावित कर रहे अवैध ठेलों और वहां होने वाली असामाजिक गतिविधियों को रोकने, पूरे अस्पताल में साफ-सफाई की सख्त मॉनिटरिंग करने तथा रात को अस्पताल में सक्रिय दलालों, प्राइवेट लैब संचालकों और दवा विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने जहां-जहां प्रकाश व्यवस्था कमजोर है, वहां तुरंत लाइटें लगाने तथा दवाइयों, उपकरणों और सेवाओं से जुड़े सभी टेंडरों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी जताई। अधीक्षक डॉ. घीया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगले सात दिनों में सुझावों पर कार्यवाही कर दी जाएगी और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।वहीं नगर निगम उपमहापौर यशपाल आहूजा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश निर्वाण से फोन पर वार्ता कर परिसर में खड़ी अवैध एंबुलेंस तथा बाहरी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर भी सहमति बनी। प्रतिनिधिमंडल में एड. रमेश पारिक, के. लाल जोशी, शंकर सोनी, राजेंद्र सिंह कक्कू, ओंकारनाथ सिद्ध, रघुपति सिंह भाटी, भव्य दत्त भाटी, नवल गिरी, लोकेश कच्छावा, नरेंद्र चंचल, हेमंत सुथार, हिमांशु अग्रवाल, ऋषि पारीक, विक्रम कुमावत, विक्रम हर्ष, सुनील रामावत, प्रेम धांधल, वासु रामावत, विनोद व्यास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!