हत्या के प्रयास के मामले में एक माह से फरार 5 आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जसरासर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के एक गंभीर प्रकरण में एक माह से फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 नवंबर 2025 को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपियों ने उसके खेत में जबरन ट्रैक्टर घुसाया और उसके भाई व बहन के ऊपर से ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद परिवादी व उसके परिजनों के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई। इस संबंध में पुलिस थाना जसरासर में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा के निर्देशानुसार और वृत्ताधिकारी नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशों पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरवरसर निवासी केशुराम पुत्र नारायणराम उम्र 38 वर्ष, महेन्द्र पुत्र सुखाराम उम्र 20 वर्ष, लूणाराम पुत्र आसूराम उम्र 59 वर्ष, जितेन्द्र पुत्र सुखाराम उम्र 25 वर्ष एवं अर्जुनराम पुत्र लूणाराम उम्र 18 वर्ष 4 माह को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से महेन्द्र, लूणाराम, जितेन्द्र व अर्जुनराम को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि आरोपी केशुराम का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में आगे का अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में पुलिस थाना जसरासर की टीम शामिल रही

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!