राष्ट्रीय जाट महासंघ के सानिध्य में भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर (5 बीघा जमीन में 165 फीट ऊंचाई) का भूमि पूजन 12 दिसम्बर को होगा

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक आयोजित कर भारत के सबसे बड़े प्रस्तावित तेजाजी मन्दिर के पोस्टर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास थाकन, जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां ने क्यामसर में 5 बीघा भूमि में बनने वाले 165 फीट ऊंचे तेजाजी मन्दिर के निर्माण से सम्बंधित आवश्यक सुझाव दिये।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया का 5 बीघा जमीन दान देने पर सभी पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसी मौके पर जिला सलाहकार राजेन्द्र बांगड़वा, युवा तेजा सेना जिला महासचिव अनिल खेदड़, सुलताना ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र धनखड़, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, पिलानी ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला, व.उपाध्यक्ष दुलिचंद लमोरिया, पिलानी महासचिव सुनिल झाझडिया, उपाध्यक्ष हरपाल पूनिया, कमल पूनियां सलाहकार, चिड़ावा प्रभारी अनूप भालोठिया, प्रवक्ता कर्मवीर पूनियां, उपाध्यक्ष अशोक बुडानिया, सुरजगढ संगठन महामंत्री रणधीर चौधरी, सचिव हरिश फोगाट, ब्लॉक उपाध्यक्ष कर्मवीर श्योराण, महासचिव जयसिंह बराला, सलाहकार कमल सिंह, महासचिव नितेश डांगी एवं ब्लॉक महामंत्री अमित बेनिवाल सहित अनेक लोगों ने प्रस्तावित भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के पोस्टर का विमोचन करते हुए सभी लोगों ने तेजा भक्तों के साथ हजारों की संख्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!