उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में 40 दिन से फरार दो हजार रुपये के इनामी आरोपी को दबोचा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में दुष्कर्म के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो हजार रुपये के इनामी आरोपी युनूस कुरैशी पुत्र रमजान कुरैशी, निवासी गिरधरपुरा शाहपुरा, थाना गोठड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी महावीर सिंह शेखावत के निकट पर्यवेक्षण में, थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। आरोपी पिछले 40 दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गठित टीम ने तकनीकी सूचनाओं और लगातार प्रयासों से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी दल में थानाधिकारी रामपाल मीणा, कनी. भागीरथ तथा कनी. रामकिशन शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड –
• मु.न. 341/2016, धारा 341, 323, 327, 34 भादस, थाना नवलगढ़।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!