उपखंड के ग्राम धिरदेसर में शराब बंदी के विरुद्ध धरना 474 दिन भी जारी*

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): धीरदेसर चोटियान, 19 दिसम्बर 2025, गाँव में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 474वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है। गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग को लेकर संघर्षरत है। न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की दिनांक अभी तक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शराब बन्दी के विरुद्ध इस प्रकार का सामुहिक रिकॉर्डेड आंदोलन धीरदेसर चोटियान में चल रहा है। इस सर्दी के मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है। गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण 474 दिनों से सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में मजबूती से अब तक खुले मैदान में डटे हुए वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है। धरने पर श्याम सुंदर आर्य, कुशलाराम बारोटिया, मनफूल चोटिया, ओमप्रकाश चोटिया, मामराज चोटिया, तेजाराम मेघवाल, जीवणराम मेघवाल, सांवरमल सहू, मोटाराम सांसी, श्रवण चोटिया, किशन चोटिया उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!