श्री दादू द्वारा मे 300 कंबलो का वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


बगड़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मुख्य बाजार स्थित श्री दादू द्वारा पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर अर्जुन दास जी महाराज के पावन सानिध्य में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना (एक सांस्कृतिक संगठन) रजि. ट्रस्ट सुंदर नगर, मुंबई के सौजन्य से प्रातः 11 बजे 300 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगड़ पालिकाध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप कानोडीया एवं पालिका उपाध्यक्ष सुनील शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि बगड़ नगर के विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद नागरिकों को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण का कार्य सच्चे अर्थों में परोपकार और मानव सेवा का प्रतीक है। यह सेवा भावना, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाता है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं एवं दानदाताओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश शर्मा, रोहताश्व सिंह शेखावत, हरिसिंह शेखावत, वीर सिंह शेखावत, अभय सिंह शेखावत, सुरेंद्र राठौड़, योगेंद्र सिंह शेखावत, संजय शर्मा, नरेश अडीचवाल, प्रयागराज जांगिड़, मुकेश कासीमपुरिया, आशीष स्वामी, उम्मेद सिंह राठौड़, बिंदू राठौड़, रोशन स्वामी, मुकेश कुमावत, कुंतल आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!