पिलानी वार्ड नंबर 24 में बोरिंग कार्य का हुआ भव्य शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी नगर के वार्ड नंबर 24 में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बोरिंग कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया एवं पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने विधि-विधान के साथ शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी, ‘मन की बात’ विधानसभा सह संयोजक संदीप सिंह शेखावत, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष फ़िरोज़ खान, पूर्व एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश कुमार, पार्षद सिकंदर देवना, भगवती सैनी, सुभाष सैनी, अशोक सैनी, विक्रम रोहिल, पंकज भोमिया, विष्णु सैनी, मधुसूदन शाह, हरीश सिंह चौहान, राहुल पंवार, नितिन अग्रवाल, श्यामसुंदर चोटिया, श्रीराम सैनी, लीलाधर सैनी, राम सिंह सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मोहल्ले के नागरिकों एवं महिलाओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बोरिंग कार्य वार्ड की जलसमस्या के समाधान में मील का पत्थर साबित होगा। विकास की यह पहल जनसेवा और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!