बीकानेर। पानी के कुण्ड में डूबने से 21 वर्षीय विवाहिता की मौत की खबर सामने आई है। जंहा देशनोक थाना क्षेत्र के बरसिंगसर गांव में पानी के कुण्ड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
इस संबंध में मृतका के भाई रामकिशन पुत्र मंगनाराम मेघवाल, निवासी अणखीसर नोखा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी बहन भारती पुत्री मंगनाराम, पत्नी राकेश मेघवाल, निवासी बरसिंगसर अपने घर के कुण्ड से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुण्ड में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जंहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस नें मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच उपखण्ड मजिस्ट्रेट बीकानेर महिमा कसाना द्वारा की जा रही है।