झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं आशुतोष होम्योपैथिक औषधालय छावनी बाजार के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय श्री केदारमल जी हलवाई की स्मृति में उनके परिवार द्वारा आयोजित होने वाला नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर अग्रवाल कटला झुंझुनूं में संपन्न हुआ। शिविर में 205 रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में रमाकांत हलवाई, डॉ.एसएन शुक्ला, श्यामसुंदर जालान, नागरमल जांगिड़, महेश कुमार मुंड, देवेंद्र कुमार गोड़, कैलाश चंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, प्रदीप कुमार शुक्ला, डॉ.मूल सिंह, सहायक प्रमोद कुमार, डॉक्टर्स टीम व काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे ।
3/related/default