पेंशनर्स मंच उप शाखा चौमू का वार्षिक पेंशनर्स सम्मान समारोह 17 दिसंबर को

AYUSH ANTIMA
By -
0


चौमूँ/जयपुर (पुष्पेंद्र कुमार शर्मा): राजस्थान पेंशनर्स मंच, जयपुर उप शाखा चौमू का 21वां वार्षिक पेंशनर्स सम्मान समारोह 17 दिसंबर, बुधवार को प्रातः 10 बजे से शहर के रेनवाल रोड स्थित शीश महल गार्डन में आयोजित किया जाएगा। पेंशनर्स मंच के अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिखा मील बराला होगी। अध्यक्षता पेंशन मंच जयपुर के जिलाध्यक्ष गुलाबचंद लांबा करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, उपखंड अधिकारी चौमू दिलीप सिंह, विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, नगर परिषद चौमू के सभापति विष्णु कुमार सैनी, राजस्थान पेंशनर्स मंच जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश क्रांतिकारी, विराज फाउंडेशन के भुवनेश तिवाड़ी, होंगे। पेंशनर्स मंच के मंत्री सीताराम बुनकर ने बताया कि पेंशनर्स सम्मान समारोह में 70 एवं 80 वर्षीय पेंशनर्स का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!