टीम गठन का इंतजार कर रही है गोयल बीज भंडार की जांच

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शहर में एक सप्ताह पूर्व उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने रात के 8:30 बजे गोयल बीज भंडार के गोदाम से एक ट्रैक्टर ट्राॅली में अवैध खाद भरने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें किसान महापंचायत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली में करीब 50 कट्टे यूरिया के भरे हुए थे। गोदाम में उसके अलावा करीब 75 कट्टे यूरिया के बचे थे। उन्होंने बताया कि सुबह जब मैं सहायक निदेशक कृषि विभाग रामनिवास जाट के साथ मौके पर गया तो कट्टे गायब मिले थे। उन्होंने इसकी जांच करवाने की मांग भी की थी लेकिन टीम गठन के अभाव में जांच अभी तक नहीं की गई है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की सहायता से भी जांच करवाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि जांच में देरी होने से कई सबूत मिटाने का अंदेशा बना हुआ है। कॉलोनीवासियों को भी निर्देशित किया जाए कि सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखें अन्यथा दुकानदार द्वारा कॉलोनी वासियों से मिलकर सीसीटीवी फुटेज मिटाने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि गोयल बीज भंडार खाद की कालाबाजारी करने की टीम का मुख्य सरगना है, जिसकी चर्चा संपूर्ण शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने बताया कि इसकी संपूर्ण जांच बारीकी से होने पर कई अन्य राज भी खुलने की पूरी पूरी संभावना है। किसानों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर खाद सप्लाई 200 कट्टे करता है और उनसे 1000 कट्टे तक के आधार पर पाॅश मशीन में सीडिंग करवाता है। दुकानदार मजबूरी में ऐसा करके देता है, उन बचे हुए 800 कट्टो की खुद कालाबाजारी करता है और रिकॉर्ड में ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर सप्लाई दिखाता है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इसकी वास्तविक जांच होने पर कई अन्य और भी खुलासे हो सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!