चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बालोतरा के पास वरिया भगजी स्थित चंद्र घंटेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत नारायण भारती शनिवार दोपहर तीन बजे चिड़ावा पहुंचे, वे यहां चार दिवसीय प्रवास पर आए हैं। नगर में पहुंचने पर शिष्यों और श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चिड़ावा पहुंचते ही संत भारती सबसे पहले नगर सेठ के रूप में प्रसिद्ध कल्याण प्रभु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने कल्याण प्रभु और लाडली जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित अपने शिष्यों को भी आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पश्चात संत नारायण भारती गौशाला रोड स्थित भगवान परशुराम मार्ग पर बने परशुराम भवन पहुंचे। रास्ते में शिष्यों द्वारा संत पर भव्य पुष्पवर्षा की गई। परशुराम भवन पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने संत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।परशुराम भवन में संत भारती ने भगवान परशुराम की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर दर्शन किए। उन्होंने सभी शिष्यों से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया और ईश्वर के प्रति आस्था एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर अनिल शर्मा, रविकांत शर्मा पचेरीवाला, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू, मुकेश पूनिया, राजेंद्र शर्मा गुरुजी, रामगोपाल मिश्र, संदीप जाखड़, सत्येंद्र कौशिक, हीरालाल पुजारी, रमेश अग्रवाल, राजेंद्र नातवाल, दिनेश जांगिड, पवन जांगिड, आनंद मोरोलिया, संजय वेद, नरोत्तम कोतवाल, मनोज बुड़ानिया, अरविंद पुजारी, चंद्रप्रकाश जोशी, अशोक जोशी, भादर मल सैनी, गिरधर गोपाल महमिया, रमाकांत फतेहपुरिया, सुरेश जलिंद्रा सहित बड़ी संख्या में शिष्य एवं दर्शनार्थी मौजूद रहे।
संत नारायण भारती चार दिवसीय प्रवास पर चिड़ावा पहुंचे, कल्याण प्रभु मंदिर व परशुराम भवन में किए दर्शन
By -
November 16, 2025
0
Tags: