निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस थाने में शनिवार को थानाधिकारी घासीराम ने कार्यभार संभाला है। थानाधिकारी घासीराम ने पुलिस थाने का अवलोकन करके पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हो, जिसके लिए डयूटी पर तेनात पुलिसकर्मी ईमानदारी व पूर्ण लगनता से कार्य करें। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी रखें। सीएलजी सदस्यों से बराबर जानकारी लेवें, जिससे पुलिस थाने में पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास हो एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो। इसी प्रकार दतवास पुलिस थाने में थाना प्रभारी हीरालाल वर्मा ने कार्यभार संभाला एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
3/related/default