जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): 5 नवंबर को इंद्रलोक फाउंडेशन की टीम ने दीवाली मिलन समारोह मनाया, जो बहुत ही यादगार और आनंदमयी रहा। इस अवसर पर इंद्रलोक फाउंडेशन की निदेशक इंद्रा बंसल ने सभी सदस्यों को मिठाई एवं गिफ्ट देकर सभी का आभार व्यक्त किया और सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर दीवाली की खुशियों को बांटा और परिवार के बंधनों को और मजबूत किया। संस्था सहयोगी मीनू, माया, डॉ.ललिता, दीपिका, निर्मला आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंद्रलोक फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती इंद्रा बंसल ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी।
3/related/default