सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की चार गाइड राष्ट्रीय जम्बूरी लखनऊ के लिए रवाना हुई। डॉ.अनिल कुमार शर्मा अनमोल ने बताया कि संस्था प्रधान सुमन वर्मा के निर्देशन में व गाइड प्रभारी मनीषा सैनी के कुशल नेतृत्व में लखनऊ में 23 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली 19वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जम्बूरी में विद्यालय की छात्राएं इशु जांगिड, लक्षिता शर्मा, दिया शर्मा व ऋतु सोनी भाग लेंगी। जिनका पहले चार दिन का प्रशिक्षण जयपुर में आयोजित किया जाएगा। छात्राओं को तिलकार्चन कर रवाना किया गया। इस अवसर पर गाइड प्रभारी मनीषा सैनी, डा.अनिल अनमोल, लक्ष्मण राम धायल, मंजू, बिमला व कविता कटारिया उपस्थित रहे।
3/related/default