चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ओबीसी आयोग के सदस्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर लखनऊ मे उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर मौर्य से उनकी संगठनात्मक कार्यकुशलता को लेकर उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया। पवन मावंडिया के भाजपा में कद बढ़ने के प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उप मुख्यमंत्री ने यह तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की।
3/related/default