डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बेतहाशा दोडाते डंपरों को लेकर मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग भारत के राजस्थान प्रभारी शंकरलाल शर्मा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि बार बार उपखंड अधिकारी व नगर पालिका प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। दिन में भीड़भाड़ वाले इलाके में यह डंपर बेतहाशा दोडाते है, जिसमें दुर्घटना होने का अंदेशा है। शायद नगर पालिका प्रशासन किसी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से इनके आवागमन को लेकर समय निर्धारित करने की मांग की है।
3/related/default