डेढ महीने में 5000 कंबलों का होगा वितरण: एक दिसंबर से कलेक्टर—एसपी करेंगे शुरूआत

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से एक दिसंबर से डेढ़ महीने तक झुंझुनूं जिला मुख्यालय और साथ लगते इलाकों में करीब पांच हजार गर्म कंबलों का वितरण किया जाएगा। जिसका शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग, उनकी धर्मपत्नी ममता गर्ग, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, उनकी धर्मपत्नि और लोक सेवा और प्रशासनिक सुधार में सहायक निदेशक सृष्टि उपाध्याय, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनियां नगर परिषद से करेंगे। श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान ने बताया कि प्रवासी और स्थानीय भामाशाहों की मदद से पिछले छह सालों से हजारों कंबलों का वितरण किया जा रहा है। इस बार भी 'कोई ठिठुरे नहीं' अभियान के तहत पांच हजार कंबलों का 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस जनकल्याण से जुड़े अभियान का शुभारंभ एक दिसंबर को नगर परिषद में सुबह साढ़े दस बजे चार सौ कंबलों के वितरण किया जाएगा, जिसके लिए जरूरतमंदों को कूपन ​दिए गए है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा साथ लगते इलाकों की विभिन्न कच्ची बस्तियों, सरकारी स्कूलों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को चिह्नित करके कंबलों का वितरण किया जाएगा। विदित है की श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था ने विगत 5 वर्षों में संस्थान के ट्रस्टी डॉक्टर तुलस्यान, एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, परमेश्वर हलवाई, सीए पवन केडिया, रोहिताश्व बंसल, सुनील तुलस्यान, संतोष भगेरिया सीकर एवं संदीप बेरीवाला सूरत.के सानिध्य में सामाजिक सरोकारों की भूमिका में करोना काल से लेकर अब तक समय-समय पर गरीब जरूरतमंदों को सहायतार्थ खाद्य राशन सामग्री वितरण, कंबल वितरण सहित राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता एवं गणतंत्र दिवस पर तिरंगे झंडों का वितरण प्रमुखता से किया गया। इसी क्रम में रक्तदान शिविर, नेत्र एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में हेलमेट वितरण, जल मंदिरों में वाटर कूलर की स्थापना, सरकारी स्कूलों में पाठ्य सामग्री एवं ड्रेस वितरण इत्यादि कार्यों के साथ साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भी महत्ती भूमिका निभाई है। सर्दी के मौसम में कंबल वितरण का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण एवं परोपकार का है। यह उन लोगों को गर्मी और सुरक्षा प्रदान करता है जो ठंड से पीड़ित हैं, खासकर जरूरतमंद और गरीब लोग। यह कार्य सिर्फ उन्हें सर्दी से राहत प्रदान करने में ही नहीं, बल्कि उनको गंभीर बीमारियों से बचाने और उन्हें आराम देने में भी मदद करता है। यह कार्य कठोर सर्दियों का सामना करने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए जीवन रक्षक के साथ-साथ ही उन्हें ठंड से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा देता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!