जन अधिकार सेना के तत्वावधान में झुंझुनू जिला स्तरीय मीटिंग का किया गया आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जन अधिकार सेना हिंदुत्ववादी सामाजिक संगठन जिला झुंझुनू के तत्वाधान में झुंझुनू जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर्यावरणविद डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव बीरबल सिंह भामू ने की और कार्यक्रम का संचालन शेखावाटी संभाग अध्यक्ष हरिराम भाकर ने किया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, संगठन के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी माह में 25 दिसंबर को जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के कार्यक्रम की रूप रेखा को मूर्त रूप दिया गया और कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां भी की गई। इस अवसर पर संगठन के द्वारा विभिन्न किस्म के पौधे भी लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मीटिंग में प्रदेश संगठन मंत्री डॉ.सुनील कुमार शर्मा, प्रदेश पर्यावरण समिति अध्यक्ष डॉ.भंवर लाल कुमावत, सीकर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, सीकर जिला महासचिव उम्मेद सिंह, झुंझुनू जिला अध्यक्ष शीशराम पिलानिया, झुंझुनू जिला प्रभारी लादूराम बिडसर, सीनियर सलाहकार नरोत्तम लाल, तहसील सलाहकार अनिजी कुमावत, झुंझुनू विधानसभा प्रभारी सुधीर शेख सरिया, झुंझुनू जिला सलाहकार अशोक तिलोतिया, झुंझुनू प्रभारी उमेश झांग, झुंझुनू तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सियाग, करणीराम लोयल, लोकेंद्र पिलानिया, झुंझुनू जिला अध्यक्ष शीशराम पिलानिया, मंडावा प्रभारी मोहर सिंह राठी, सुरेंद्र सिंह बलोच, झुंझुनू तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह कस्वा, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!