चिढ़ावा

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बॉलीवुड के महानायक, ‘गरम धरम’, ‘ही-मैन’ और करोड़ों दिलों के प्रिय अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को मंगलवार को चिड़ावा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विकास समिति, वीर तेजा सेना और जाट महासभा द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धर्मेंद्र केवल एक सुपरस्टार नहीं थे, बल्कि सादगी, मेहनत और जमीन से जुड़े रहने का प्रतीक थे। किसान परिवार से निकलकर वे हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल हुए, लेकिन अपनी मिट्टी और मूल्यों से कभी दूर नहीं हुए।
वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र कटेवा ने कहा कि धर्मेंद्र युवाओं और समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, रणवीर सिंह थालौर, पूर्व सरपंच शीशराम डांगी, विजेन्द्र आर्य चिंटू, हनुमान पचार, सुरेन्द्र सिंह राव, चन्द्रभान बिजारणियां, बलवीर सिंह भगासरा, उत्तम पूनिया, देवकरण महला, रिसाल सिंह, राजेश राव, राजकुमार गजराज, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष थालौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया और अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने संकल्प लिया कि उनकी सादगी, कड़ी मेहनत और देशप्रेम का संदेश आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!