पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप "चेन्नई" में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पिलानी के खिलाडी चेन्नई के लिए रवाना हुए। हाल ही में बेंगलुरु में 4 से 9 मार्च तक आयोजित 45वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विनोद मोयल, महेंद्र कुमार स्वामी और माया सैनी ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 5 से 9 नवम्बर को होने वाली एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हुआ था। प्रकाश मोयल, सत्यवीर जांगीड़, भूतपूर्व सरपंच नरेंद्र मन्नाड़, शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह शेखावत, जोनी महेश स्वामी, राकेश कुमार, संजय सैनी, जयवीर सिंह, हिमांशु शर्मा, प्रमोद कुमार और रणवीर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए चेन्नई के लिए रवाना किया
एशिया मास्टर्स चैंपियनशिप के लिए पिलानी के विनोद मोयल, महेंद्र स्वामी व माया सैनी हुये चेन्नई के लिए रवाना
By -
November 04, 2025
0
Tags: