बिरला स्कूल डे विंग जूनियर में गणित प्रश्नोत्तरी गतिविधि का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल कनिष्ठ वर्ग (डे विंग जूनियर) में श्रीमती सोनिया शर्मा के मार्गदर्शन में गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक एवं तार्किक बुद्धि का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बुपन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों के चिंतन एवं मनन शक्ति का विकास होता है। विद्यार्थियों में तार्किकता बढ़ती है तथा उनका आत्मबल प्रबल होता है। प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने आयोजक मंडल को सफल आयोजन की बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!