ग्राम सारी में श्रीराम गोशाला की नींव रखी गई: ग्रामीणों में दिखा उत्साह*

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम सारी के जजाड़िया जोड़ में शुक्रवार सुबह श्रद्धा और आस्था के माहौल में श्रीराम गोशाला की आधार शिला रखी गई। हवन, पूजा-पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। श्रीराम गोशाला सेवा समिति सारी के अध्यक्ष राजेंद्र पचार ने बताया कि सुबह 9:15 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गोशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति महासचिव महेश बराला और कोषाध्यक्ष संदीप पचार ने बताया कि गोशाला का निर्माण कार्य ग्रामवासियों और क्षेत्रीय गोरक्षकों के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम में कैलाश दास महाराज, राजकुमार पचार, मोहर सिंह पचार, जमनलाल बराला, फूल सिंह बराला, राजवीर पचार, मोहन लाल मिस्त्री, नहायल सिंह, महावीर पचार, मंदरूप पचार, राहुल पचार, रामसिंह पचार, विकेश, महेश, संदीप फौजी, गोलू फौजी, सोमवीर पचार, सत्यवीर मावर, कर्मवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गोशाला का निर्माण केवल एक भवन नहीं, बल्कि गौसेवा और धर्म रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एकजुट होकर इस पावन कार्य को सफल बनाएंगे। अंत में समिति अध्यक्ष राजेंद्र पचार ने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रीराम गोशाला भविष्य में पूरे क्षेत्र के लिए गौसेवा का केंद्र बनेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!