झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के अलसीसर ब्लॉक में स्थित बाडेट ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राजस्व से संबंधित विभिन्न समस्याओं को रखा, जिन पर कलेक्टर ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.गर्ग ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और पात्र व्यक्ति नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाएं, त्रुटियों का संशोधन कराएं तथा जिन मतदाताओं का नाम छूट गया है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी परिवार अपने-अपने दस्तावेज पूरे रखें और पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग दें, ताकि आगामी चुनावों के लिए जिले की मतदाता सूची पूर्ण एवं त्रुटिरहित तैयार हो सके। रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, शिकायत निवारण और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।
जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बाडेट ग्राम पंचायत में सुनी जनसमस्याएं
By -
November 15, 2025
0
Tags: