झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ श्री केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय, गुढा में 15 नवम्बर 2025 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 'ज्ञान की सीमाओं से परे द एक सुदृढ़ भविष्य के लिए अंतःविषयी समन्वय (ICKBB 2025)' के समापन समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं शैक्षणिक वातावरण के मध्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.जेपी यादव, पूर्व कुलगुरू, राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.रामकुमार सिंह प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय झुन्झुनू, प्रो.लोकेश सिंह शेखावत, पूर्व कुलगुरू, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर, डॉ.हनुमान प्रसाद, पूर्व निदेशक, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि महाविद्यालय, बीकानेर, ले.जनरल के.के. रेपेसवाल (सेवानिवृत्त), विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा व जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से कार्यक्रम को आलोकित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.अनिता झाझड़िया ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया एवं उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों और शोधार्थियों में नवाचार और शोध के प्रति नई ऊर्जा का संचार करते हैं। कॉन्फ्रेंस के द्वितीय दिवस में तीन अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी महत्त्वपूर्ण शोध प्रस्तुतियों दीं हबीब अल रहमान रगाब (इजिप्ट), प्रो.सुशीला चटर्जी नेपाली (नेपाल), प्रो.कुसुम शाक्य (नेपाल), प्रो.टीना चौधरी (यूएई) इन प्रस्तुतियों में वैश्विक चुनौतियों, नवाचार, सतत विकास, अंतःविषयी अनुसंधान और भावी संभावनाओं जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिससे प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय सत्र में प्रतिष्ठित विद्वानों ने विविध विषयों पर सारगर्भित एवं ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किए। इनमें प्रमुख रूप से-डॉ.सुमित बुकिया, प्रो.अनिता भटनागर, प्रो.अशोक पुरोहित, प्रियांशु सिंह, प्रो.देविका सागवान, डॉ.दिनेश चहल, डॉ.विनोद कुमारी, प्रो.ममता शर्मा, प्रो.जेडी सोनी, डॉ.अमिति जसरोटिया, डॉ.इन्द्रराज मल यादव, प्रो.महा सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्रों की गहन समझ प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में आयोजन संयोजक ने सभी अतिथियों, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं तकनीकी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम है। आयोजन सचिव ने भी कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य के शैक्षणिक लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से आए अनेक शोधार्थियों के साथ-साथ अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
3/related/default