बहरोड़ (मनोज शर्मा): अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) की बहरोड़ इकाई के द्वारा गौ माता को हरा चारा व सब्जियां देकर सवामणि का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा ने बताया कि समय-समय पर ब्राह्मण परिषद गोवंशों की सेवा हेतु तत्पर रहता है तथा उनके लिए खाद्य सामग्री भेंट करता है, यह संगठन की लगभग प्रत्येक माह में होने वाली गतिविधि है। जिला अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज के समय में सबसे बड़ी दीन अवस्था में गौ माता है। इस तरह की गौ सेवा गतिविधियां आगे भी जारी रहेगी, जिससे कि अपने आप को संतुष्टि मिले और हमारी गौ माता भरपेट भोजन कर सके। इस कार्यक्रम में 1100 किलो सब्जी का वितरण किया गया।
संगठन की बहरोड़ इकाई से संरक्षक कमल शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव भगवान राजपुरोहित, जिला महामंत्री डॉ.सौरभ गौड़ के साथ अन्य विप्र बंधु भी उपस्थित रहे।