निवाई (लालचंद सैनी): शहीद रतनलाल जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में चाइल्ड हेल्पलाइन के तत्वावधान में परियोजना अधिकारी कमलेश सैनी व जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नवल खान के सानिध्य में बाल संरक्षण के मुद्दों पर जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सुपरवाइजर राहुल गजरा ने चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी देते हुए आपातकालीन फोन सेवा 1098 के बारे में बताते हुए बाल विवाह, बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल श्रम, भीख मांगने वाले बच्चे व बालकों के अधिकारों के बारे में बच्चों जागरूक किया। कैश वर्कर महेंद्र बैरवा ने बच्चों को बाल यौन शोषण के बारे में जानकारी दी और पॉक्सो कानून के बारे मे बताया। इसी दौरान देवेन्द्र जांगिड़ ने बताया कि सिकोईडिक़ोन संस्था के सहयोग से पहाड़ी ग्राम पंचायत में विशेष ई मित्र सामाजिक कल्याण योजना शिविर का आयोजन किया गया ताकि सभी लोग सरकारी योजना से जुड़ सकें। मानव तस्करी विरोधी यूनिट से कन्हैया लाल, हेड कॉन्स्टेबल रिंकू शर्मा व कानि धर्म देव ने बाल संरक्षण के मुद्दों पर जानकारी देते हुए बंधुआ मजदूरी करने वाले बच्चों के बारे में विस्तार से बताया और चाइल्ड हेल्प लाइन पर फोन करने लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर टीम के विमल कुमार, राजेंद्र, किरण, ममता, बुधराम, प्रधानाचार्य कांता प्रसाद बारेठ, प्रहलाद गुर्जर व अध्यापिका ओम कंवर सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
3/related/default